Mohoba News: धीमी गति से हो रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य पर जताई नाराजगी
महोबा, अगस्त 23 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। ऐतिहासिक कजली महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। इन दिनों कजली मेला की तैयारियां चल रही है। 29 अगस्त को शोभा यात्रा के साथ कजली महोत्सव का आगाज होगा। डीएम गजल भारद्वाज ने शनिवार की शाम को मेला परिसर में प्रवेश द्वारा मुख्य मार्ग का निरीक्षण करते हुए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार को सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए। नगर में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को झलकारी बाई तिराहा से परमानंद तिराहा तक कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: बिरला मंदिर के 15 विशाल गेट से सुसज्जित होगा मेला मैदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.