महोबा, अक्टूबर 8 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के हिरासत में लेने के विरोध में सपाईयों ने धरना प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाते हुए पुतला फूंका। गुरुवार को शहर के अंबेडकर पार्क में सपाईयों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर वोट चोरी को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव आयोग की दम पर भाजपा सरकार बनी है। सपाईयों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल मौजूद रहा। बाद में सपाईयों ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: वोट बचाओ-देश बचाओ के नारे के साथ सड़कों पर उतरे सपाई पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद, जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, लवकेश...