महोबा, नवम्बर 4 -- Mohoba News: महोबा। मानदेय की मांग करने पर मीटर रीडरों को नोटिस थमाएं जा रहे है। पीड़ित मीटर रीडरों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर मानदेय की मांग उठाई है। मीटर रीडरों ने अधीक्षण अभियंता को दिए मांग पत्र में कहा है कि दो माह से मानदेय न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि मीटर रीडर पूरी लगन और निष्ठा के साथ विभागीय कार्य कर रहे है। इसके बाद भी दो माह से मानदेय नहीं मिल रहा है। मीटर रीडरों का कहना है कि दशहरा में मानदेय की मांग की गई जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों के द्वारा नोटिस जारी कर सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी जा रही है। बार-बार मांग करने के बाद भी मानदेय की मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मानदेय न मिलने पर मीटर रीडरों की दीवाली की खरीददारी नहीं हो पा रही है। आ...