महोबा, सितम्बर 8 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दो माह पूर्व निर्मित सड़क जमींदोज होने के मामले में विभाग सख्त हो गया है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने जांच समिति का गठन किया है। कहा कि जांच में लापरवाही मिलने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। जिला पंचायत के द्वारा जिला निधि योजना के तहत दमौरा में सीसी रोड से अनुरागी बस्ती होते हुए फार्म हाउस तक सीसी सड़क का निर्माण दो माह पूर्व कराया था। निर्माण कार्यो में मानकों को ताक में रखकर काम कराया गया जिससे निर्माण कार्य के दो माह बाद ही बारिश में सड़क जगह-जगह से उखड़कर खराब हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि निर्माण कार्य के समय ही घटिया निर्माण की शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की मांग उठाई गई थी। सड़क के जमींदोज होने के बाद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि पूरे मामल...