Mohoba News: दूध की खपत बढ़ रही उत्पादन हो रहा कम
महोबा, अक्टूबर 26 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दूध के उत्पादन में लगातार कमी आ रही है जबकि खपत साल दर साल बढ़ रही है। सहालग और पर्वो पर मांग और बढ़ जाती है ऐसे में दूध में मिलावट कर खपाने का काम किया जा रहा है। मिलावटी दूध से लोगों की सेहत बिगड़ने का खतरा बढ़ रहा है। दूध केसाथ पनीर, खोया और घी में मिलावट की जा रही है। मिलावटी दूध घर-घर पहुंच रहा है। जिले की बात करें तो जिले की नौ लाख की आबादी के लिए ढाई लाख लीटर दूध की आवश्यकता पड़ती है। जबकि उत्पादन डेढ़ लाख लीटर हो रहा है। शहर की बात करें तो शहर में 60 हजार लीटर दूध खप रहा है। शहर में उत्पादन दस हजार तक सिमट कर रह गया है। उत्पादन कम होने और खपत अधिक होने पर दूधिया दूध में पानी मिलाने के साथ डिर्टजेंट और यूरिया मिला रहे है जिससे दूध में झाग अधिक दिखता है। कुछ लोग ग्लूकोज भी मिला रहे है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.