Mohoba News: दुर्घटना में घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत
महोबा, अक्टूबर 16 -- Mohoba News: जैतपुर, संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में घायल निजी विद्यालय के शिक्षक की उपचार के दौरान मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। कस्बा निवासी 28 वर्षीय नीतेश गुप्ता नगर में स्थित एक विद्यालय में शिक्षक था। 13 अक्टूबर को वह बाइक से चरखारी जा रहा था। सूपा और चरखारी के बीच वाहन ने टक्कर मार दी थी जिससे वह घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज झांसी से ग्वालियर रेफर किया गया। उपचार के दौरान ग्वालियर में युवक ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के भाई चिराग ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में भाई घायल हो गया था। मृतक की मां सुनीता का रो रोककर बुरा हाल है। ग्वालियर से शुक्रवार को युवक का शव बेलाताल पहुंचा जहां परिजनों के द्वारा अंतिम संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.