महोबा, नवम्बर 4 -- Mohoba News: महोबा। विकलांग कल्याण समिति ने दिव्यांगों की पेंशन, आवास सहित अन्य मांगों को जोरदार तरीके से उठाते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखवीर सिंह को सौंपा है। बुधवार को विकलांग कल्याण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष मुकेश कुमार भारती के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर मांगों को उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि महीनों से विधवा पेंशन के मामले लंबित है। लंबित पेंशन के मामलों का तत्काल निस्तारण कराया जाएं। दिव्यांगों की कार्ड जारी करने सहित आवास योजना में प्राथमिकता से लाभ की मांग उठाई गई। ज्ञापन में दिव्यांगों को चिकित्सा सहायता, समाजिक सुरक्षा सहित विकास योजनाओं में प्राथमिकता की मांग उठाई गई। विधवा पेंशन के लंबित मामलों का निस्तारण कराने की मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने मांगों के निस्तारण में हो ...