महोबा, नवम्बर 5 -- Mohoba News: महोबा,संवाददाता। दिवाली के पूर्व छोटी दिवाली को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। बर्तन बाजार के साथ सराफा बाजार और कपड़ा बाजार लोगों से गुलजार हो गए है। लोग छोटी दिवाली के लिए जमकर खरीददारी कर रहे है। देर शाम तक बाजार में चहल पहल दिख रही है। रंग बिरंगी झालरों और लाइट की दुकानों में भी भीड़ जुट रही है। घरों की साफ सफाई रंगाई पुताई के बाद अब लोग घरों को सजाने में जुट गए है। बाजार में सराफा बाजार गुलजार है। मंहगाई के बाद भी लोग जमकर खरीददारी कर रहे है। धनतेरस के लिए लोग चांदी के कछुआ, सिक्के, मछली आदि की लोग खरीददारी कर रहे है। यह भी पढ़ें- Hapur News: धनतेरस पर धन बरसने के लिए हापुड़ तैयार, सड़क किनारे सजा बाजार कपड़ा बाजार भी लोगों से गुलजार है। महिलाएं पर्व के लिए फैंसी साड़ियों के साथ बच्चों के लिए कपड़ा की खरीददारी...