महोबा, सितम्बर 2 -- Mohoba News: श्रीनगर, संवाददाता। जोरदार बारिश के बाद दाऊ तालाब ओवर फ्लो हो गया है जिससे तालाब के आस पास रहने वाले लोग दहशत में है। सूचना प्रशासन को दी गई तो राजस्व और पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है। इन दिनों जोरदार बारिश केबाद तालाब उफान पर है। दाऊ तालाब पानी से लबालब होकर ओवर फ्लो हो गया है। तालाब के आस पास और निचले हिस्से में रहने वालों में खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि तालाब का बंधान वर्षो पुराना है इसकी मरम्मत आदि ाक काम भी नहीं कराया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार विवेक तोमर ने ग्राम प्रधान आशीष राजपूत, ग्राम पंचायत अधिकारी शिवकुमार सोनी, थाना प्रभारी सुभाष चंद्र के साथ तालाब के तटबंध का निरीक्षण करते हुए लोगों से संवाद कर जानकारी हासिल की। प्रशासन लगातार हो रही बारिश के बाद अलर्ट मोड ...