Mohoba News: दबंगों की मनमानी से खेत हो गए जलमग्न
महोबा, अगस्त 24 -- Mohoba News: महोबा। जलभराव से किसानों के खेत जलमग्न हो गए है। किसानों ने दबंगों पर तालाब की जलनिकासी बंद करने के आरोप लगाते हुए अभद्रता करने और जानमाल की धमकी देने के आरोप लगाते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पनवाड़ी के गांव बिहार निवासी देवकरन, रामदयाल, देवकरन आदि ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के तालाब में मछली पालन का ठेका किया गया है। गांव के दबंग तालाब का पानी बंद किए है जिससे जल स्तर बढ़ता जा रहा है। तालाब का पानी खेतों तक पहुंच गया है जिससे फसलें बर्बाद हो गई है। जल निकासी की बात पर दबंगों के द्वारा गाली गलौज कर अभद्रता की जा रही है। पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.