Mohoba News: दंपति से मारपीट पर दो भाईयों सहित पांच पर केस
महोबा, अक्टूबर 17 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दंपति के साथ गाली गलौच कर मारपीट की गई। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो भाईयों सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बमनेथा गांव निवासी वंदना पत्नी बाबूलाल ने बताया कि 15 अक्टूबर को वह पति के खेत गई थी। खेत से भैंस लेकर लौटने पर देखा तो घर के पास जेसीबी चल रही थी। जब जेसीबी बंद करने के लिए कहा कि दबंग गाली गलौच कर करने लगे। पति के साथ मारपीट की गई जिससे सिर और नाक पर चोटें आई। बाद में हमलावर शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित राजाराम, हरिराम पुत्रगण नत्थू, कोमल, छविलाल और मानसिंह के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.