महोबा, नवम्बर 4 -- Mohoba News: महोबा। तेज गति से जा रही पिकअप ने मजदूरी कर घर जा रहे श्रमिक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक का हाथ कट गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया। आग बबूला ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। सीओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। मंगलवार की देर शाम को कुम्हडौरा गांव निवासी 25 वर्षीय धीरेंद्र पुत्र रामभगत अहिरवार मजदूरी कर घर वापस जा रहा था। तेज गति से जा रही पिकअप ने युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजन आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बत...