Mohoba News: तीन दिन से आपूर्ति बाधित लोग परेशान
महोबा, अगस्त 23 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को परेशनियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटर फुंकने से जलापूर्ति ठप्प होने के कारण लोग हैंडपंपों से पानी की जुगत भिड़ाकर काम चला रहे है। लोगों ने जलापूर्ति बहाल कराने की मांग उठाई है। पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति बाधित होने से लगभग 10 हजार की आबादी पानी के लिए परेशानियों से जूझ रही है। लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले मोटर फुंक गई थी जिसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी गई मगर अब तक आपूर्ति बहाल न हो सकी। बारिश के बीच लोग पानी के लिए परेशानियों से दो चार हो रहे है। आपूर्ति बाधित होने पर लोग पंप ऑपरेटर से संपर्क कर रहे है। ऑपरेटर का कहना है कि एक ही पंप से आपूर्ति की जा रही है। मोटर फुंकने पर आपूर्ति बाधित हो गई है। अजनर पेयजल योजना से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.