महोबा, अगस्त 11 -- Mohoba News: खन्ना, संवाददाता। देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है। तिरंगा यात्रा के जरिए देश भक्ति की अजख जगाने का काम किया गया। ग्योड़ी, खन्ना, महोबकंठ और पनवाड़ी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में देश भक्ति पर आधारित गीतों में पदाधिकारी शामिल हुए। मंगलवार को खन्ना और ग्योढ़ी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। खन्ना में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस आजादी को दिलाने में क्रांतिकारियों के बलिदान को याद दिलाने का पर्व है। स्कूली छात्रों के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, मयंक तिवारी, कबरई...