महोबा, अगस्त 13 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में अधिकारी तिरंगा लेकर शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: तिरंगे के रंग में रंगा कैमूर, हर घर तिरंगा का दिया संदेशतिरंगा यात्रा की धूम तिरंगा यात्रा में शामिल स्कूली छात्र देशभक्ति पर आधारित गीतों में थिरकते हुए चल रहे थे। गुरुवार को तिरंगा यात्रा की शुरूआत डीएम बंगला के पास से हुई। तिरंगा यात्रा कचहरी, परमानंद तिराहा, बस स्टैंड से आल्हा चौक पहुंची। जगह-जगह तिरंगा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, सं...