महोबा, सितम्बर 6 -- Mohoba News: श्रीनगर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही है। बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में धरना देकर नाराजगी जाहिर की। बाद में सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर पदाधिकारियों से बात करते हुए डॉक्टरों की तैनाती का आश्वासन दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर की तीस हजार की आबादी सहित 40 गांव के लोग उपचार कराने के लिए आते है। आलीशान भवन में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया। मयंक तिवारी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर गंभीर है मगर डॉक्टरों की कमी के कारण स्वास्थ्य के...