महोबा, अगस्त 26 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। जोरदार बारिश के बाद शहर जलमग्न हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों के मार्ग पानी में डूब गए जिससे गांवों का संपर्क टूट गया। शहर के सुभाष नगर, गांधी नगर , मलकपुरा सहित अन्य वार्डों में घरों में पानी घुसने से लोगों की गृहस्थी खराब हो गई। जलभराव से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जलभराव का आलम यह रहा कि रिहायशी क्षेत्रों में सड़कों के ऊपर नाव चल रहीं थी। मंगलवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश का कहर रात भर चलता रहा। रात में जोरदार बारिश से शहर के कल्याण सागर, कीरत सागर और मदन सागर जलमग्न हो गए। इन सरोवरों के आसपास बस्ती के लोग पानी से परेशान रहे। सरोवरों के ओपरफ्लो होने से बस्तियों में पानी घुस गया। रात में गहरी नींद में सो रहे लोग जलभराव के बाद परेशान हो गए और पूरी रात पानी की निकासी के लिए...