Mohoba News: जोरदार बारिश से सात गांवों का टूटा संपर्क
महोबा, अगस्त 16 -- Mohoba News: पनवाड़ी, संवाददाता। जोरदार बारिश से रपटा उफान होने पर सात गांवों का संपर्क टूट गया। घंटों इंतजार के बाद पानी कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। जोरदार बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जल भराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड के जखा गांव से निकली क्योलारी नदी में जोरदार बारिश के बाद जल स्तर एकाएक बढ़ गया।
गांवों का संपर्क टूटना जलस्तर बढ़ने के कारण गांव के पास बना रपटा पानी में डूब गया जिससे 25 घंटा तक सात गांवों का संपर्क टूट गया। जखा, तुर्रा, शेरगढ़, सलैया, स्योढ़ी, झिन्ना आदि गांवों का आवागमन बाधित हो गया। जरूरी काम के लिए लोगों को लंबी दूरी तय कर चक्कर लगाकर आना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि तेज बारिश के बाद गांव में रपटा डूब जाता है। रपटा डूबने पर इससे निकलना खतरनाक है। पानी कम होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.