महोबा, अगस्त 26 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। पिछले आठ घंटे से हो रही लगातार बारिश से शहर से लेकर गांव जलमग्न हो गए हैं। जगह-जगह जल भराव से लोग परेशान हो रहे हैं। सरोवरों में ओवरफ्लो होने से बस्तियों में पानी घुस गया है जिससे आवा गमन ठप है।मंगलवार दोपहर से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। जोरदार बारिश से शहर की गलियां जलमग्न हो गई। रेलवे स्टेशन रोड में आलमपुरा के पास सड़क के ऊपर पानी बहने से लोगों को परेशानी हुई यहां सैकड़ो घरों में पानी घुस गया जिससे लोगों की गृहस्थी बर्बाद हो गई ।कल्याण सागर और मदन सागर ओवरफ्लो होने से आसपास की बस्ती के लोग दहशत में है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सोनभद्र में 83 एमएम हुई बारिश, नदियों, जलाशयों का बढ़ा जलस्तर उधर कल्याण सागर ओवरफ्लो होने से बीजा नगर दमौरा मार्ग बंद हो गया है। जिससे ग्रामीणों को परे...