Mohoba News: जोरदार बारिश से बाजार हुआ जलमग्न
महोबा, अगस्त 19 -- Mohoba News: पनवाड़ी, संवाददाता। जोरदार बारिश के बाद मुख्य बाजार जलमग्न हो गया। दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान पहुंचा। बुधवार को जोरदार बारिश से मुख्य बाजार का नाला उफान पर आ गया जिससे बाजार में पानी ही पानी भर गया। बाजार में दुकानों में पानी घुस गया। लंबे समय से बाजार में जल भराव की समस्या व्यापारियों के लिए नासूर बनी हुई है। हर बार बरसात में जल भराव से लोगों को नुकसान होता है। वार्डो में भी कई जगह जल भराव होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तीन दिन से हो रही बारिश के बाद लोग परेशानियों का सामना कर रहे है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन में तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। जिससे लोगों की समस्या कम होते नहीं दिख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.