महोबा, अगस्त 14 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। पिछले पांच दिन से पड़ रही तेज धूप से उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर रही थी। जोरदार बारिश से गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश से जगह-जगह जल भराव होने के कारण लोगों को परेशनियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा। सुबह आसमान में बादल छाने के साथ हल्की फुहार शुरु हो गई। दोपहर के बाद जिले भर में जोरदार बारिश हुई। लगभग दो घंटा हुई बारिश से शहर में जगह-जगह जल भराव हो गया। परमानंद तिराहा में दुकानों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान हुआ। यहां लंबे समय से जलभराव लोगों के लिए परेशानियों का कारण बना हुआ है। शुक्रवारी बाजार, बजरिया, शेखू नगर में भी जलभराव से लोग परेशान हुए। जिला अस्पताल परिसर में जलभराव हुआ। पुराने सीएमओ आवास के आसपास पानी भरने से...