महोबा, अगस्त 19 -- Mohoba News: खरेला, संवाददाता। पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से अब किसान परेशान होने लगे है। लगतार हो रही बारिश से खेत जलमग्न हो गए है जिससे फसलों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बारिश के बाद थाना क्षेत्र के पुन्नियां, ऐंचाना, बरांय आदि गांवों में खेत जलमग्न हो गए है। इन गांवों में दो सौ बीघा खेत पानी में डूब गए है। दिन में हुई बारिश के बाद गांव में जगह-जगह जलभराव हो गया है। गलियां कीचड़ से सराबोर होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान ओमप्रकाश, मातादीन और शिवकुमार सिंह का कहना है कि लगातार बारिश से खेतों में खड़ी फसल खराब होने लगी है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: स्वर्णरेखा नदी कि जलस्तर बढ़ने से किसानों के धान की खेत हुआ जलमग्न पहले पानी न मिलने से फसल सूख रही थी अब जोरदार बारिश के बाद...