Mohoba News: जिला अस्पताल उपचार कराने आई युवती गायब, चार घंटा बाद पुलिस ने किया बरामद
महोबा, जुलाई 18 -- Mohoba News: महोबा। जिला अस्पताल में मां के साथ उपचार कराने आई युवती एकाएक गायब हो गई। मां ने कोतवाली पुलिस को अपहरण करने की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने चार घंटा की मशक्कत के बाद युवती को बरामद कर लिया। पूर्व में भी युवती गायब हो चुकी। शनिवार को जिलाअस्पताल में उपचार कराने आई एक युवती के गायब होने पर हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौकेपर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। कैमरा में युवती अस्पताल से निकलकर आटो में सवार होते हुए दिखी। युवती की मां ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई। हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु करे हुए चार घंटा की मशक्कत के बाद युवती को बरामद कर लिया। सीओ सिटी रविकांत गोंड ने बताया कि युवती के परिजनों के द्वारा अपहरण की आशंका व्यक्त की गई थी। युवती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.