महोबा, अक्टूबर 2 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। शहर कोतवाली के पसवारा गांव निवासी 22 वर्षीय बरदानी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसे परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...