महोबा, अक्टूबर 3 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। जर्जर पुलिया से जाम की समस्या इन दिनों आम हो गई है। एक साथ स्कूली वाहनों के निकलनें से जाम लग गया। जाम में स्कूली वाहन फंस गए। लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। बाद में जाम खुलवाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। महोबा चरखारी मार्ग में आलमपुरा वार्ड में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। जोरदार बारिश के बाद पिछले दिनों जलभराव होने के बाद सड़क के ऊपर से पानी निकल रहा था जिससे पुलिया और कमजोर हो गई। लंबे समय से लोग पुलिया की मरम्मत की मांग उठा रहे है। पुलिया के आस-पास सुरक्षा को लेकर बेरीकेडिंग कराई गई है जिससे समस्या और बढ़ गई है। इस मार्ग में अस्पताल सहित पांच विद्यालय होने के कारण छात्रों और मरीजों की संख्या खासी रहती है। शनिवार को दोपहर को आलमपुरा वार्ड में पुलिया के पास जाम लग ग...