Mohoba News: जर्जर पुलिया से गुजर रहे वाहन हादसा का खतरा बढ़ा
महोबा, सितम्बर 2 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। गौरहारी पनवाड़ी मार्ग में भडार नाला की पुलिया हादसों को दावत दे रही है। जोरदार बारिश के बाद पुलिया जर्जर हो गई है। ग्रामीणों ने पुलिया मरम्मत की मांग उठाई है। गौरहारी से पनवाड़ी जाने वाले मार्ग में भडार नाला की पुलिया जर्जर हो गई है। दिन भर जर्जर पुलिया से वाहन गुजर रहे है। लोगों का कहना है कि बरसात के पूर्व ही विभागीय अधिकारियों को पुलिया के जर्जर होने और मरम्मत की मांग कराने का पत्र भेजा था मगर विभागीय अभियंताओं ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। अब बरसात में पुलिया की दशा और खराब हो गई है। चार पहिया वाहन जर्जर पुलिया से निकल रहे है। इस पुलिया से गुढा, गौरहारी, बपरेता, करहरा खुर्द, भटेवरा सहित अन्य गांव के लोग निकलते है। लोगों ने जर्जर पुलिया की मरम्मत कराने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.