Mohoba News: जंगली सुअरों से फसलों को नुकसान
महोबा, अगस्त 22 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। जंगली सुअर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। किसान फसलों को बचाने के लिए रतजगा कर रहे है। मौका पाते ही जंगली सुअर फसलों को चट कर रहे है। किसानों ने वन विभाग को सूचना दी है। तहसील क्षेत्र के रिवई गांव में जंगली सूअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। गांव के किसान अरविंद्र साहू, तुलाराम, परमेश्वरी और शैलेन्द्र आदि का आरोप है कि लोगों से उधार लेकर खरीफ की फसलों की बुबाई की है। मगर जंगली सुअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे है। वन क्षेत्राधिकारी श्रीराम निरंजन का कहना है कि जंगली सुअरों की संख्या है। जंगली सुअर संरक्षित जानवर की श्रेणी में नहीं आता इसलिए किसान अपनी फसलों को सुरक्षिा स्वयं करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.