Mohoba News: छात्र पर किया हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस
महोबा, जुलाई 30 -- Mohoba News: महोबा,संवाददाता। छात्र पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु की है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में महुआबांध निवासी ठाकुरदास अहिरवार ने बताया कि उसका पुत्र लवकुश उर्फ लोकेन्द्र अहिरवार रामकथा मार्ग में उमेश कुमारी चंदेल के मकान में किराए से रहता है। 25 जुलाई को वह अपने साथी जीतेंद्र के साथ कमरा में सो रहा था तभी रात्रि में दबंगों के द्वारा हमला बोल दिया। दबंगों के द्वारा मारपीट कर बेटा को मरनासन्न कर दिया। बेटा को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.