Mohoba News: छात्रों से अभद्रता में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर
महोबा, अगस्त 21 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। सड़क की मांग को लेकर राजमार्ग जाम करने वाले छात्रों के साथ अभद्रता करने के मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित चार को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। सख्ती से महकमे में हडकंप मच गया है। कबरई विकास खंड के रैपुरा से बनियातला जाने वाली सड़क खराब होने के कारण स्कूली छात्रों के द्वारा झांसी मिर्जापुर राजमार्ग जामकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। छात्रों के विरोध प्रदर्शन में कोतवाली पुलिस के द्वारा छात्रों के साथ जमकर अभद्रता की गई। छात्रों से धक्का मुक्की कर राजमार्ग से हटाने का मामला सुर्खियां बना तो कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। हेड कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला, सिपाही अरुण कुमार, अभिषेक पटेरिया को लाइन हाजिर किया गया है। चर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.