महोबा, अगस्त 8 -- Mohoba News: खरेला, संवाददाता। कोचिंग संचालक के द्वारा छात्राओं को नौकरी लगवाने का झांसा देकर प्रशिक्षण के नाम पर ठगी करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। छात्राओं ने एसडीएम से मुलाकात करते हुए पूरे मामले की जानकारी दी।एसडीएम ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी हासिल करते हुए छात्राओं से वसूली रकम को वापस दिलाने के निर्देश दिए है। छात्राओं के द्वारा कोचिंग संचालक पर प्रशिक्षण के नाम पर वसूली करने के आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। शनिवार को एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी से मुलाकात करते हुए छात्राओं ने कहा कि प्रशिक्षण के नाम पर 19600रुपये के हिसाब से रकम वसूली गई है। छात्राओं का कहना है कि कोचिंग सेंटर संचालक के द्वारा प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार और नौकरी का झांसा दिया गया। दो...