Mohoba News: छह बीघा भूमि के लिए पुत्र और बहू ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा
महोबा, अक्टूबर 8 -- Mohoba News: महोबकंठ, संवाददाता। जमीन का बैनामा न करने पर बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर बुजुर्ग पिता के साथ जमकर मारपीट की जिसके बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए पिता के शव का फांसी के फंदे से लटका दिया। पुलिस ने आरोपित के भाई की तहरीर पर दंपति के खिलाफ गैर इरातन हत्या का केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के कनकुआं गांव निवासी 75 वर्षीय असगर अली के साथ बेटा और बहू के द्वारा मारपीट की गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि असगर अली खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। यह भी पढ़ें- नाबालिग पोते ने दादी को हंसिया से काटा, बहन को बंधक बनाया फिर खुद शव के पास बैठा उसके तीन बेटों में बड़ा बेटा रमजान और छोटा शाकिर विवाहित है। दूसरे नंबर का बेटा जहीर अविवाहित है। छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.