Mohoba News: चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना
महोबा, सितम्बर 8 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में अधिकारियों ने गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लमौरा गांव में एसडीएम आदेश सिंह सागर ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। चौपाल में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि विद्यालय की छत से बारिश के पानी आने की शिकायत मिली है। रोबोटिक लैब विद्यालय में संचालित पाई गई। विद्यालय के पास से गुजरी नाली को सड़क निर्माण के लिए बंद कर दिया गया जिससे जलभराव की समस्या हो गई है। ग्राम विकास अधिकारी को समस्या के निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए है। ग्रामीणों के द्वारा नहर की समस्या को उठाया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.