महोबा, जुलाई 10 -- Mohoba News: महोबा। भगवान परशुराम मंदिर से चोरों ने पूजन सामग्री,त्रिशूल और दान पेटिका आदि पार कर दी। सुबह पूजन करने गए भक्तों ने जब मंदिर से सामग्री गायब देखी तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शहर के पुराने प्राइवेट बस स्टैंड परिसर में भगवान परशुराम का मंदिर है। जहां भक्त पूजा अर्चना करने जाते है। रात्रि को अति व्यस्त क्षेत्र में चोरों ने मंदिर में भगवान परशुराम का पीतल का फरसा, भगवान शिव का त्रिशूल और दानपेटी आदि चुरा ली। शुक्रवार को सुबह पुजारी सत्येंद्र द्विवेदी जब पूजन करने पहुंचे तो सामग्री गायब देख ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने चोरी की घटना की निंदा करते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने चोरी की घटना की छानबीन शुरु कर दी...