महोबा, जुलाई 24 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का काम कर रहे है। पुराने मामलों के खुलासे में जुटी पुलिस के लिए नई घटनाएं सिरदर्द बन रहीं है। सिलसिलेवार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है। लोगों ने चोरी की घटनाओं के खुलासे में हो रही देरी पर पुलिस पर सवाल उठाएं है। थाना क्षेत्र में इन दिनों एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से लोग परेशान। एक माह में एक के बाद बाद एक 6 चोरी की घटनाओं को चोरों ने अंजाम दिया। इंद्रहटा गांव निवासी दशरथ यादव के घर 13 जुलाई को चोरी की घटना हुई थी। आरी निवासी धर्मदास के यहां 2 जुलाई को चोरी हुई। आरी गांव निवासी मथुरा प्रसाद के घर 20 जुलाई को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इंद्रहटा गांव निवासी शिवम गुप्ता और इंद्र...