महोबा, सितम्बर 8 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। भाद्रपद अमावस्या को लेकर गांव-गांव से लोगों का पैदल जत्था धर्मनगरी के लिए रवाना हो रहा है। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह खान-पान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। प्रशासन के द्वारा भी श्रद्धालुओं के रुकने और खान पान की व्यवस्था की गई है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तों का जत्था चित्रकूट के लिए रवाना हो रहा है।

जत्था और प्रशासनिक व्यवस्था जय कामतानाथ और भजन कीर्तन करते हुए जत्था धर्मनगरी की ओर बढ़ रहा है। नगर पालिका के द्वारा शहर से गुजरनें वाले भक्तों के लिए खान पान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अवधेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दस सितंबर को अमावस्या को लेकर भक्त पैदल यात्रा कर रहे है। नगर पालिका के चेयरमैन डॉ संतोष चौरसिया के द्वारा श्रद्धालुओं का...