Mohoba News: चालीस साल पुराने विवाद का कराया निस्तारण
महोबा, अगस्त 21 -- Mohoba News: कुलपहाड़, संवाददाता। चालीस साल पुराने भूमि विवाद का निस्तारण कराया गया। एसडीएम ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद समझौता के आधार पर शिकायत का निस्तारण करा दोनों पक्षों को समझौता पत्र सौंपा है। तहसील के सुगिरा गांव में 5.79 एकड़ भूमि का विवाद 1988 से चला आ रहा था। कंधीलाल के द्वारा 25 मार्च 1988 को पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से एक चौथाई भाग खरीदा गया जबकि इससे पूर्व 1987 में मलखान सिंह से समझौता हो चुका था। अधिकार और कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। अधिवक्ता हरेंद्रपाल सिंह और कंधीलाल के वारिसों की ओर से अधिवक्ता श्यामकिशोर के द्वारा पैरवी की जा रही थी। एसडीएम आदेश सिंह सागर ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद समझौता करा दिया। दोनों पक्षों को समझौता पत्र सौंपकर मामला निस्तारित कराया गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.