Mohoba News: चार घरों को चोरों ने बनाया निशाना
महोबा, अगस्त 17 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के आभूषण सहित डेढ़ लाख की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दो दिन में चार चोरियों से ग्रामीण दहशत में है। सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली के सबुआ गांव निवासी महेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना यादव के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। चोरों ने लाईसेंसी बंदूक घर के बाहर फेंक दी। चोर लगभग 15 तोला सोने के आभूषण पार कर ले गए। नीरज रावत के घर से चोर पांच तोला आभूषण और 60 हजार की नकदी चुरा ले गए। दूसरी रात्रि में जयराम यादव के घर से चोर 60 हजार की नकदी चुरा ले गए। रामाधीन पासवान के घर से चोरों ने सोने के लॉकेट सहित अन्य आभूषण और 45 हजार के आभूषण और 17 हजार की नकदी पार कर दी। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.