महोबा, अगस्त 18 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। चरखारी बाईपास चौड़ीकरण के कार्यो का डीएम ने निरीक्षण करते हुए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए है। डीएम ने विद्युत विभाग और जल निगम को पोल और पाइप लाइन शिफ्टिंग कराने के निर्देश दिए है। चरखारी बाईपास में सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण का कार्य कछुआ गति से होने के कारण आए दिन जाम की समस्या पैदा हो रही है जबकि सड़क किनारे पटरी आदि उबड़ खाबड़ होने के कारण वाहन आए दिन फंस रहे है। मंगलवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने बाईपास सड़क चौड़ीकरण के कार्यो का निरीक्षण किया। डीएम ने परमानंद से झलकारी बाई तिराहा तक चौड़ीकरण के कार्यो की जानकारी हासिल की। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में सिरसा-खेरली रोड का अब कितना बचा काम? 250 गांवों को होगा फायदा लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विकास जौहरी ने...