Mohoba News: घर से गायब युवक का शव तालाब में मिलने से मचा हड़कंप
महोबा, जुलाई 26 -- Mohoba News: खन्ना, संवाददाता। पड़ोसी के यहां पार्टी में गया युवक एकाएक गायब हो गया। परिजनों के द्वारा खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा बाद में युवक का शव तालाब में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के बरभौली गांव निवासी 40 वर्षीय प्रेम उर्फ झंडी गांव के ही बिंदा धुरिया ने बताया कि शनिवार को प्रेम उसके घर से खाना खाकर घर जाने की बात कहकर निकला। रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की बाद में रविवार को शव बड़े तालाब में मिला। थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि मृतक अविवाहित था और शराब का आदी था। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। फॉरेसिंक टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए गए है। पूरे मामले की जांच की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.