महोबा, अक्टूबर 26 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने और शिकायत करने पर साथियों केसाथ महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट कर जानमाल की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता पुत्र सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कुलपहाड़ पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसका पति महानगर में मजदूरी करता है। वह अपने दस साल के बेटा और एक बेटी के साथ गांव में रहती है। पूर्व में एक युवक खेती का काम मांगने के लिए आया जिसे मना कर दिया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: महिला से मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा जिसके बाद वह घर आया और अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगाग। शोर मचाने पर गाली गलौच कर भाग गया। महिला का आरोप है कि लोक लाज के भय से उसने युवक की हरकत किसी से नहीं बताई ...