महोबा, अक्टूबर 24 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। घर में घुसकर युवक के साथ दबंगों के द्वारा गाली गलौज की गई। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शहर के काजीपुरा निवासी तनवीर उर्फ वकील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे वह घर में था तभी मुहल्ले के शहजाद, शाहरूख और सलमान घर के बाहर गाली गलौज करने लगे। आरोपित उसका मकान जबरन खरीदना चाहते है। दबंग जबरन घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। बाद में शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बंद मकान पर कब्जे का प्रयास, तीन के खिलाफ एफआईआर सुबह जब वह शिकायत करने पुलिस के पास जा रहा था तो रास्ता रोककर दोबारा से मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित शहजाद...