Mohoba News: घर में घुसकर की मारपीट, केस दर्ज
महोबा, अक्टूबर 8 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। महिलाओं के बीच हुए विवाद से आग बबूला दबंग ने घर में घुसकर लोहे की राड से हमला बोल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अजनर पुलिस को दी तहरीर में नगाराडांग निवासी विंदावन ने बताया कि 2 अक्टूबर को विनोद लोधी की पत्नी का विवाद हो गया। जिससे आग बबूला विनोद लोधी 3 अक्टूबर को लोहे का राड लेकर आया और घर में घुसकर हंगामा काटा और पुत्र विनोद के साथ मारपीट की। दबंग के द्वारा शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित विनोद लोधी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: न्यायालय के आदेश पर तीन माह बाद पटहेरवा पुलिस ने पांच लोगों को बनाया आरोपी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.