Mohoba News: घर बुलाकर दबंग ने महिला के साथ की छेड़खानी
महोबा, अगस्त 10 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। दबंग ने काम के बहाने घर में बुलाकर महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महोबकंठ पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह अपने बच्चों की परवरिश कर रही है। गांव के एक युवक ने काम दिलाने की बात कहकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और काम की बात कहकर घर बुलाया। जब वह घर गई तो उसे बुरी नियत से पकड़कर छेड़खानी करने लगा। बाद में वह महानगर में काम करने चली गई। वापस आने पर दबंग ने एक बार फिर अभद्रता करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर विरोध करने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित केसर राजपूत के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.