Mohoba News: ग्राम प्रधान ने पट्टा आवंटन में मनमानी के लगाए आरोप
महोबा, अगस्त 18 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। गांव में आवासीय पट्टा का मामला तूल पकड़ने लगा है। ग्राम प्रधान ने एसडीएम को दिए पत्र में पट्टा आवंटन की प्रक्रिया को फर्जी करार देते हुए उनके हस्ताक्षर न होने की बात कही है। तहसील क्षेत्र के गांव सूपा में आवासीय पट्टा आवंटन के मामला तूल पकड़ रहा है। गांव में प्रबंध समिति के द्वारा आवासीय पट्टा के लिए कोई खुली बैठक आयोजित नहीं हुई। भूमि प्रबंधन समिति के सचिव पर अपनी ही जाति के 7 अपात्रों का शामिल करने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान पूनम ने आरोप लगाया है कि हरीचंद्र, कविंद्र, दुर्गा,जगमोहन, विनोद कुमार, राहुल, दीपक और रामदास के पट्टा चोरी छिपे करने का आरोप लगाए गए है। ग्राम प्रधान का आरोप है कि पट्टा की बैठक आदि की जानकारी नहीं दी गई। ग्राम प्रधान ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग उठाई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.