महोबा, सितम्बर 7 -- Mohoba News: महोबा,संवाददाता। जिला स्तरीय गोवंश संरक्षण, अनुश्रवण, मूल्यांकन समीक्षा बैठक में गो आश्रय केंद्रों में भूसा चारा पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि गोवंशों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएं। अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

गो आश्रय केंद्रों की देखरेख सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम गजल भारद्वाज ने कहा कि गो आश्रय केंद्र सीसीटवी कैमरों से लैस होने चाहिए। टिन शेड, पानी की चरही, भूसा गोदाम की व्यवस्था होनी चाहिए। खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नियमित निरीक्षण किया जाए। बारिश को लेकर गो आश्रय केंद्रों में जल भराव न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। गोवंशों के भरण पोषण से जुड़े भुगतान समय से होने चाहिए। गो...