Mohoba News: गांव में श्मशान घाट न होने पर शव रखकर किया प्रदर्शन
महोबा, अगस्त 13 -- Mohoba News: महोबा, संवाददाता। गांव में श्मशान घाट न होने से परेशान ग्रामीणों ने महिला का शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में जिस स्थान पर अंतिम संस्कार करते है उस स्थान पर जलभराव होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पा रहा है। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात करते हुए आश्वासन देकर अंतिम संस्कार कराया। शहर से पांच किमी की दूरी पर स्थित गांव छिकहरा में श्मशान घाट न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पूर्व में ग्रामीण जिस स्थान पर अंतिम संस्कार करते थे उस स्थान पर खेल मैदान बन गया जबकि नदी किनारे अंतिम संस्कार के स्थान पर पानी भर गया है। गांव के दीना अहिरवार की 65 वर्षीय पत्नी तारा देवी की बीमारी के चलते मौत हो गई। महिला कई दिनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.