Mohoba News: गांव पहुंचे अधिकारी कीचड़युक्त सड़क से हुए रूबरू
महोबा, अगस्त 25 -- Mohoba News: खन्ना, संवाददाता। खस्ताहाल सड़क के विरोध में जेन अल्फा के प्रदर्शन के बाद गांव की कीचड़ से सराबोर सड़क से राजस्व टीम को दो चार होना पड़ा। नायब तहसीलदार के साथ मजरा पहुंची टीम कीचड़युक्त रास्ते से मजरा तक पहुंची लेखपाल कीचड़ में फिसल गए जिसके बाद ग्रामीणों ने सहारा दिया। टीम ने मजरा के हालातों को धरातल पर देखा। कबरई विकास खंड की ग्राम पंचायत ग्योड़ी के सिद्धनडेरा में सड़क के लिए छात्रों ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर हंगामा किया था। मंगलवार को डीएम गजल भारद्वाज के निर्देश पर नायब तहसीलदार बृजेश कुमार राजस्व टीम के साथ डेरा सिद्धनडेरा पहुंचे। अधिकारियों को डेरा तक पहुंचनें में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कीचड़ से सराबोर रास्ते में ग्रामीण राजस्व टीम के मददगार बने। मजरा निवासी अशोक, सोहित, परमात्मादीन, सियारानी, कौशल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.