Mohoba News: गलियां कीचड़ से सराबोर बीमारियों का बढ़ रहा खतरा
महोबा, अगस्त 23 -- Mohoba News: अजनर, संवाददाता। जोरदार बारिश के बाद गलियां कीचड़ से सराबोर हो गई है। सफाई न होने से लोग कीचड़युक्त रास्ता से घर पहुंचनें को मजबूर हो रहे है। लोगों ने सफाई व्यवस्था में लापरवाहियों के आरोप लगाते हुए बीमारी की आशंका जताई है। जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार अजनर में सफाई व्यवस्था चौपट है। पिछले चार दिन से हो रही बारिश के बाद मौसम साफ होने के बाद भी सफाई न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के जयहिंद ने बताया कि तीन साल से नाली साफ नहीं हो सकी। कई बार शिकायती पत्र दिया जा चुका मगर कोई सुनने वाला नहीं है। ग्रामीण देवी का कहना है कि कई साल से बाजार में सफाई नहीं कराई गई। सफाई कर्मी गांव में सफाई के नाम पर लापरवाही बरत रहे है। कीचड़ से सराबोर रास्तों से बच्चे बुजुर्ग गुजर रहे है। लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.