Mohoba News: खेतों का निरीक्षण कर फसलों के नुकसान को देखा
महोबा, अगस्त 31 -- Mohoba News: चरखारी। जोरदार बारिश से खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन के द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। एसडीएम के द्वारा खेतों में पहुंचकर किसानों से बात करते हुए नुकसान की जानकारी हासिल की। पिछले दिनों जोरदार बारिश ने खरीफ की फसलों को तहस- नहस कर दिया है। किसानों की खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई है। एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी ने लेखपाल, बीमा कंपनी के कर्मचारियों के साथ खेतों का निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान की हकीकत को धरातल पर परखा। एसडीएम ने निर्देश दिए कि गांव-गांव में खुली बैठक कर किसानों को टोल फ्री नंबर 14447 के बारे में जानकारी दी जाएं। एसडीएम ने कुरौराडांग, फतेहपुर, दयालपुरा आदि गांव पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया है। ग्रामीणों से गांव में जल भराव सहित अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.