महोबा, अक्टूबर 26 -- Mohoba News: चरखारी, संवाददाता। रबी की फसल बुबाई के लिए किसान खाद के लिए परेशान हो रहा है। समितियों में खाद के लिए घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसान खाद न मिलने से मायूम हो रहा है। टोकन के लिए सुबह से ही किसान समिति में पहुंच रहा है। किसानों ने खाद वितरण में मनमानी के अरोप लगाए है। किसानों की भीड़ जुटने पर पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया जा रहा है। खाद का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर समितियों में खाद के लिए किसानों की भीड़ जुटने लगी है। चरखारी के मेला मैदान में किसानों को टोकन वितरित किए गए। किसान पिछले एक माह से खाद के लिए परेशानियों से जूझ रहा है। पुलिस की मौजूदगी में किसानों को टोकन वितरित किए गए। सूपा गांव में एसडीएम अवनीश कुमार तिवारी ने मौके पर पहुंचकर खाद वितरण की जानकारी हासिल करते हु...